जीवन एक संघर्ष

संघर्ष की आँधी चलती है
मेहनत भी रंग ले आती है 
रूठे कारवां जग जाते हैं
सोयी किस्मत भी भाग्य ले आती है। 

इरादे जिसके मजबूत है
वो राह मे कभी नही अटकता
जो लक्ष्य को भूल गया है
वो जीवन भर भटकता। 

जो पथरीले पथ पर चला 
उसे अंगारों से भय क्या
जो हमेशा लड़ा है
उसे मृत्यु से भय क्या। 

मुश्किलें आएगी हर मार्ग पर
रास्ते तुझे बनाने है
अडिग रहना है अपने पथ पर
आंधी-तूफान से भी लड़ जाना है। 

जीवन एक संघर्ष है
हमेशा संघर्ष करना है।