जय माँ

हे शक्ति की देवी
समृद्धि की देवी
यश की देवी।

फलदायक देवी
आरोग्य की देवी
सुख की देवी।

तेरी जय हो
तेरा ही आशीर्वाद
हम पर बरसे।

कुदरत ने है धरती को सजाया
शाखों पर नया पत्ता निकल आया
पेड़ों पर भी फूल खिल आया।

चारों ओर फसलें लहलहा रही
सारी दुनिया स्वागत गीत गा रही
चिड़िया चहक रही और
कोयल भी गा रही।

हे जग की देवी
तेरा ही कृपा हम पर बरसे
कोई भी नर तुझको ना तरसे।