पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
शिक्षा प्रगति का हथियार,
शिक्षा से आता संस्कार,
शिक्षा सिखलाता व्यवहार,
रहो तुम पढ़ने को तैयार,क्यूँकि
पढ़ेंगे बच्चे सब पढ़ेगा इंडिया।
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।
पड़ी है कोरोना की मार,
मानव गया प्रकृति से हार,
स्कूल,कालेज बंद बाजार,
पर पढ़ना तो है न यार,तो ?
ई-लर्निंग से पढ़ेगा इंडिया ।
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।
बेटे-बेटी एक समान,
दो बिटिया को भी मान,
भरने दो हौसलों की उड़ान,
बढ़ायेगी वो देश की शान,तभी तो !
सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा इंडिया।
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
अपने अधिकारों का ज्ञान,
अपने कर्तव्यों का भान,
शिक्षा से अपनी पहचान,
शिक्षा से व्यक्ति बनता महान,
पढ़कर ही जाती,धर्म से लड़ेगा इंडिया।
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।