जीवन एक उपहार

यह जीवन एक उपहार है
ईश्वर ने हमें प्रदान किया।

मानव से मानव प्यार करो
कुछ जीवन में उपकार करो
कुछ काम करो ऐसा जग में
महापुरुषों ने जो काम किया।

यह जीवन एक उपहार है
ईश्वर ने हमें प्रदान किया।

जात धर्म और ऊँच-नीच का
भेज किसी से करो नहीं
मिलजुल कर तुम सदा रहना
आपस में कभी भी लड़ो नहीं।

यह जीवन एक उपहार है
ईश्वर ने हमें प्रदान किया।

साँसों के अनमोल रतन मिले
कितने तो तूने लुटा दिए
जो शेष बची है साँसे तेरी
अब इनमें जलाओ प्रेम का दिया।

यह जीवन एक उपहार है
ईश्वर ने हमें प्रदान किया।

एक माटी के हम सब पुतले
एक माटी में मिल जाना है
चश्मे हटा तू भेदभाव के
साफ-साफ दिख जाना है।

यह जीवन एक उपहार है
ईश्वर ने हमें प्रदान किया।