सीमा अपराजिता सम्मान

कवयित्री स्व० सीमा वर्मा ‘अपराजिता ‘ की स्मृति में नवोदित कवयित्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू द्वारा प्रतिवर्ष पाँच महिला रचनाकारों को अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान के लिए अधिकतम आयु सीमा ४० वर्ष निर्धारित की गई है। सम्मान के लिए निःशुल्क प्रस्ताव साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू द्वारा पंजीकृत डाक अथवा कोरियर से आमंत्रित किए जाते हैं । अंतिम पाँच रचनाकारों का चयन गुफ़्तगू की कार्यकारिणी द्वारा किया जाता है। सन 2018 में अपराजिता सम्मान की आधारशिला रखी गई थी और प्रतिवर्ष गुफ़्तगू संस्था के वार्षिक आयोजन में यह सम्मान पाँच महिला रचनाकारों को दिया जाता है।

वर्ष 2019 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • शकीला सहर (पुणे)
  • कुमारी निधि चौधरी (किशनगंज बिहार)
  • पारो चौधरी (ग़ाज़ियाबाद)
  • मधुबाला गौतम (प्रयागराज)
  • अदिति मिश्रा (प्रयागराज)

वर्ष 2020 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • वन्दना शर्मा (लखीमपुर खीरी)
  • रानी कुमारी (पूर्णियां, बिहार)
  • गीता कैथल(लखनऊ)
  • प्रीति अरुण त्रिपाठी (प्रयागराज)
  • पूजा कुमारी रूही (प्रयागराज)

वर्ष 2021 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • दीप्ति दीप (कासगंज)
  • प्रीति कुमारी (नई दिल्ली)
  • कीर्ति चौधरी (ग़ाज़ीपुर)
  • अर्चना जायसवाल (प्रयागराज)
  • जगदीश कौर (प्रयागराज)

वर्ष 2022 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • सरिता कटियार (लखनउ)
  • ममता देवी (कानपुर)
  • सुनीता गोंड (वाराणसी)
  • शहाना बेगम (प्रयागराज)
  • डॉ. निशा मौर्या (प्रयागराज)

वर्ष 2023 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • डॉ. पल्लवी कौशिक (देवधर, झारखंड)
  • डॉ. अनुराधा प्रियदर्शिनी (बहराइच)
  • खुश्बू गौतम (लखनऊ)
  • कान्ति सिंह (सुल्तानपुर)
  • नाज़ ख़ान (प्रयागराज)

वर्ष 2024 में इन्हें मिला सीमा अपराजिता सम्मान

  • ऋतिका रश्मि (मेहसना, गुजरात)
  • मीना सिंह ‘मीन’ (नई दिल्ली)
  • प्रियंका गहलौत (अमरोहा)
  • सुनीता श्रीवास्तव (सुल्तानपुर)
  • महिमा त्रिपाठी (प्रयागराज)