सुनाये नही जाते
दिए जख्म जो अपनों ने दिखाए नही जाते
ऐसे भी होते किस्से जो, सुनाए नही जाते।
अपने हैं फिर भी अपने बेशक बने बेगाने
रिश्ते हैं ये खूनी कभी भुलाए नही जाते।
परवरिश करती माँ पंखों के उग जाने तक
खग ऊँची उड़ान भरना सिखाए नही जाते।
झगड़े हो जाया करते साथ साथ रहते रहते
दंगे नही होते जब तक कि कराए नही जाते।
यूँ तो कुदरत ने किये पैदा तरह तरह के फल
पर कुछ ऐसे भी हैं जो कभी खाए नही जाते।
कोई रोमांटिक तो कोई होते उदासी भरे गाने
ख़ुशी के मौके पे दर्दीले नग्मे गाए नही जाते।
जिंदगी में साफ़ सफाई की है बहुत अहमियत
गर ऐसा न होता तो मुर्दे नहलाए नही जाते।
वातावरण मौसम खाने की प्रचुर उपलब्धता
हर जीव हर जगह इसीलिए पाए नही जाते।
स्वार्थ में किसी को न हो जाना चाहिए अँधा
खुद के हँसने के लिए दूसरे रुलाए नही जाते।
दर्द-ए-दास्ताँ सुना ‘शर्मा’ दिल हो जाता हल्का
पर होते कुछ वाकये ऐसे जो बताए नही जाते।