एकता-अनेकता

तिरंगे में तीन रंग,
देशभक्ति भाव संग,
एकता अनेकता के,
रंग दिखलाइए।

भिन्न-भिन्न जाति धर्म,
भारत प्रगति कर्म,
एक सूत्र बंधे सब,
झंडा फहराइए।

धोती कुर्ता शेर वानी,
उड़े कहीं पल्लू धानी,
रंग-बिरंगी पगड़ी,
मस्तक उढ़ाइए।

मीठी ईद सिवइंया,
दिवाली ‘श्री’ मिठाइंया,
भेदभाव भूलकर,
खाइए खिलाइए।