मेहनत
मेहनत करने से इंसान की तक़दीर सँवरती है,
मेहनत की बुनियादों से हाथों की लकीरें बनती है।
चिड़िया तिनका चुन चुन के अपना घर बनाती है,
चींटी दाना लेकर अपनी मंजिल तक जाती है।
मेहनत करने से धरती खेतों से अनाज उगलती है,
मेहनत करने से इंसान की तक़दीर सँवरती है,
मेहनत की बुनियादों से हाथों की लकीरें बनती है।
चिंगारी जलकर आग का रूप ले लेती है,
जब इरादें हो मजबूत कायनात साथ दे देती है।
मेहनत करने से कश्ती साहिल तक जा पहुँचती है।