आज बहुत दिनों बाद तुमसे यूँ मुलाकात हुई आंखों आंखों में ही बात हुई न पलकें झुकी, न लब मिल सके, अरमानों की बरसात हुई। आज बहुत दिनों बाद तुमसे यूँ मुलाकात हुई। दिल धड़का यूँ की शब्दों की न बरसात हुई, तुमने छू जो लिया चाहतों की सौगात हुई आज बहुत दिनों बाद, तुमसे यूँ मुलाकात हुई।।।