लोकतंत्र

जनता का जनता द्वारा जनता के लिये
किया जाने वाला शासन है लोकतंत्र।

आज के वैश्विक लोकतांत्रिक परिदृश्य का
एक ईमानदार आंकलन है लोकतंत्र

बेहतरीन जीवन और सुशासन पद्धति
को सुस्थापित करने का आह्वान है लोकतंत्र।

एकात्म राष्ट्र स्वरूप ,स्वस्थ चुनाव प्रणाली
और स्वतंत्रता का लोकतांत्रिक प्रावधान है लोकतंत्र।

हर मुल्क में है अलग अलग शासन व्यवस्था
बुनियादी विभिन्नता का आवरण है लोकतंत्र।

हर मुल्क का इतिहास, पृष्ठभूमि परम्पराओं का
सामाजिक, आर्थिक, सामयिक पर्यावरण है लोकतंत्र।

अंतर्निहित अवधारणा पर कई मुल्क हुए नाकाम
अब जम्हूरियत का आवरण है लोकतंत्र।

न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका में
हावी भृष्टाचार और परिवारवाद
प्रजातंत्र में भीड़ तंत्र का सहवरण है लोकतंत्र।