अम्बे माँ अनु महेश्वरी माँ की शरण में जो कोई आया,घर में सुख-शांति सब ने पाया।आओ हम भी माँ से नाता जोड़ें,मिलकर अम्बे माँ को हम पुकारें।खुशियों का वरदान मिल जाएगा,शीश झुकाएं चलो मैया के द्वारे।माँ की शरण में जो कोई आया,घर में सुख-शांति सब ने पाया।माँ के दरबार में ज्योत जलाएं,मिलकर जयकारा हम लगाएं।माँ के आशीर्वाद के प्रसाद से,जीवन सबका धन्य हो जाए।माँ की शरण में जो कोई आया,घर में सुख-शांति सब ने पाया।