कर्मवीर

जो गाया बजाया करते हैं
और सिर्फ सुनाया करते हैं
उत्तम हैं उनसे ऐसे लोग
जो करके दिखाया करते हैं।

करके दिखाया मीरा ने
हरि-भक्ति का रसपान किया।
राणा जी ने दिया था विष प्याला
उसका भी खुशी से पान किया।
करके दिखाया शबरी ने
मन राम नाम में लगा लिया।
प्रेम के वश भगवान राम ने
वह सच्चा प्रेम स्वीकार किया।
जो प्रेम प्रभु से करते हैं
वह भवसागर से तरते हैं।

जो गाया बजाया करते हैं
और सिर्फ सुनाया करते हैं
उत्तम हैं उनसे ऐसे लोग
जो करके दिखाया करते हैं।

करके दिखाया प्रहलाद भक्त ने
होलिका संग अग्नि पर बैठ गया
ध्यान किया सच्चे जो मन से
प्रहलाद बचे होलिका दहन हुआ ।
करके दिखाया राजा मोरध्वज ने
साधु संगत को वचन दिया
पुत्र मोह त्याग कर्तव्य पथ पर
आरी को सुत पर चला दिया।
सच्चे पुरुष इस दुनिया को
सच्ची राह दिखाते हैं।

जो गाया बजाया करते हैं
और सिर्फ सुनाया करते हैं
उत्तम हैं उनसे ऐसे लोग
जो करके दिखाया करते हैं।

करके दिखाया राजा हरिश्चंद्र ने
बिक गए तीनों प्राणी
राजा होकर नौकरी करता
हर आज्ञा उसने मानी।
मुर्दा फूँके रोज हरिश्चंद्र
नित्य कर्तव्य निभाने की ठानी
दाह संस्कार पुत्र अपने की
पत्नी से भी स्वर्ण मुद्रा मांगी।
‘धर्मवीर’ सुनावे उनकी कथा
जो कर्म वीर कहलाते हैं।

जो गाया बजाया करते हैं
और सिर्फ सुनाया करते हैं
उत्तम हैं उनसे ऐसे लोग
जो करके दिखाया करते हैं।