वो पढ़ने वाला

अपनी हर खुशी कुर्बान कर देता है,
अपना हर दर्द सहन कर लेता है,
अपनी नींद चैन को त्याग देता है,
अपनों से भी दूर हो जाता हैं
वो पढ़ने वाला, रातों में जागने वाला।

दिल में उम्मीदों को जगाए रखता है,
दिल में चिंगारी को जलाए रखता है,
अपना हर सुख छोड़ देता है,
अंधेरों में भी रोशनी ढूंढ लेता है,
वो पढ़ने वाला, रातों में जागने वाला।

अंधेरी रातों में मेहनत करता है,
सूरज बनकर वही चमकता है,
किताबों से मोहब्बत करता है,
सफलता के लिए जान लगा देता है,
वो पढ़ने वाला, रातों में जागने वाला।