स्त्री

मै एक स्त्री हूँ
हर दर्द सहती हूँ
फिर भी
मुस्कुराती हूँ।

मै एक स्त्री हूँ
हर पल टूटती हूँ
हर पीड़ा झेलती हूँ
फिर भी
मुस्कुराती हूँ।

मै एक स्त्री हूँ
बेहिचक स्पष्टीकरण
करती हूँ, थोड़ी बोल्ड हूँ
संकोच नहीं करती हूँ।

मै एक स्त्री हूँ
हर तकलीफ़ सहती हूँ
फिर भी
मुस्कुराती हूँ
मै निष्ठावान हूँ
पाखंडी नही हूँ।
खुद को ही खुद से
जीतना चाहती हूँ।

मै एक स्त्री हूँ
हर पीड़ा झेलती हूँ
फिर भी
मुस्कुराती हूँ
हाँ
मै एक स्त्री हूँ।