रक्षा बंधन विशेष

भाई कैसा भी हो अपना
पर अच्छा होना चाहिए,
कच्चे धागे का बंधन
पर सच्चा होना चाहिए।
प्रेम का ये गहरा
बंधन होना चाहिए,
रक्षा करने वाला ऐसा
भाई होना चाहिए।
है कच्चे धागे का बंधन
पर सच्चा होना चाहिए।

प्रेम का भाव अटूट अनुपम
और सच्चा होना चाहिए,
है कच्चे धागे का बंधन
पर सच्चा होना चाहिए।