हे डर ! ना डरा तू मुझे

हे डर ! ना डरा तू मुझे ऊंचा उठने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे लोगो की नजरों में गिरने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे अच्छा बनने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे बुरा बनने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे सच बोलने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे झूठ बोलने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे आगे बढ़ने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो पीछे हटने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे रिश्ते को निभाने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे अपने रिश्ते को छोड़ने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे सफल होने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे असफल होने से डरा। 


हे डर ! ना डरा तू मुझे मेरी खूबियों से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे मेरे कमियों से डरा।


हे डर ! ना डरा मुझे किसी का अच्छा करने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे किसी का बुरा करने से डरा।


हे डर ! ना डरा तू मुझे आगे चलते रहने से
और डराने का इतना ही शौक है तुझे
तो मुझे एक जगह रुक कर बैठ जाने से डरा॥