चाँद

पूरा गोल है
चाँदनी रात का चाँद
स्वर्ण रूप है
चाँदनी रात का चाँद
चमकते सितारों से घिरा हुआ
चाँदनी रात का चाँद।

कभी घटता
कभी बढ़ता
सुंदर गोरा
रूप चाँद का
जग में प्रकाश फैलाता है
जन जन के मन को भाता है।