डॉ. भीमराव अंबेडकर

नीला आसमान,
समंदर नीला,
नीली तेरी निशानी है,
इस धरा पर तेरे संघर्षों की
जीवंत अमर कहानी है

कक्षा से बाहर बैठकर जीवन बनाया,
कलम को अपना सहारा बनाया,
भेदभाव को दूर कर के दिखलाया,
समान जीवन का का हक सबको दिलाया।

पढ़ ली दुनिया की किताबो को,
उस महान इंसान ने,
इस भारत देश का संविधान बनाया,
उस महान इंसान ने,
नहीं भूलेंगे हम कभी राष्ट्र के अभिमान को
नहीं भूलेंगे हम भारत के विधि वेत्ता महान को।