घर में दरार

आज घर,
घर नहीं रहा !
आज घर,
घर नहीं रहा,
घर में दरार आई है।
माता-पिता पर सवाल उठाए गए,
माता-पिता पर सवाल उठाए गए
अंदर का समझौता करवाने
बाहर वाले बुलाए गए।
बेटे ने नई-नई
बागडोर सम्हाली है।
और नई-नई
सरकार आई है।
घर,घर नहीं रहा
घर में दरार आई है ।
घर में दरार आई है।