आज बहुत दिनों बाद

आज बहुत दिनों बाद
तुमसे यूँ मुलाकात हुई
आंखों आंखों में ही बात हुई
न पलकें झुकी, न लब मिल सके,
अरमानों की बरसात हुई।
आज बहुत दिनों बाद
तुमसे यूँ मुलाकात हुई।
दिल धड़का यूँ
की शब्दों की न बरसात हुई,
तुमने छू जो लिया
चाहतों की सौगात हुई
आज बहुत दिनों बाद,
तुमसे यूँ मुलाकात हुई।।।