आओ एक दीया जलाएं

आओ एक दीया जलाएं
घुप अन्धेरे को दूर भगाएं
माँ की कोख से बेटी बचाये
बेटी को पढ़ाएं लिखाएं
आओ एक दीया जलाएं।

अपने बेटे को भी समझाएं पढ़ाएं
जन्म दिन का केक यूँ ना उड़ाये
भूखे को खिला कर दुआ कमाये
सब की इज्ज़त करना सिखायें
आओ एक दीया जलाएं।

मेहनत की कमाएं ईमानदारी की खाएं
भ्रष्टाचार और कालाबाजारी को दूर भगाएं
बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाये
बुजुर्गो का आशीर्वाद और माँ बाप का मान बढ़ाएं
आओ एक दीया जलाएं।

क्यो दंगा क्यो मजहब करवाएं
सब धर्मों का मान बढ़ाएं
दान पुण्य का पाठ पढ़ाएं
निर्धन की मदद भूखे को रोटी खिलाएं
आओ एक दीया जलाएं
घुप अन्धेरा दूर भगाएं।