आपके सबसे निजी लोग
आपके सबसे निजी लोग
आपकी निजता का सर्वाधिक हनन करते हैं
सबसे ज़्यादा सार्थक शब्द
सबसे कम कहे जाते हैं
सबसे ज़्यादा सुने जाने वाले संवाद
सबसे कम तवज्जों के होते है
सबसे पहले उनके हाथ थामे जाते हैं
जिन्हें साथ की ज़रूरत सबसे कम है
वो हाथ हमेशा सूने रह जाते हैं
जो दूसरों के सूने हाथ झट से थाम लेते हैं
सबसे ज़्यादा खून इंसानों का पिया गया
सबसे ज़्यादा खून इंसानों ने इंसानों का पिया
दुःख सहने वाले दुःख नही कहते
दुःख देने वाले दुःख ही कहते हैं
मन का बोझ मन पर नही रहता
इंसान के होंठों पर रहता है
इंसानों का दुःख सबसे ज़्यादा जानवरों ने सुना
जानवर किसी से कुछ नही कहते
जानवर इंसानों के दुःख पर नही हँसते
इंसानो के दुःख पर समूची इंसानियत हँसती है
इंसान की वफ़ादारी कमाने के लिये
ख़ून,पसीना,पैसा, रूतबा सब होना चाहिये
जानवरों की वफ़ादरी बासी रोटी के साथ मुफ़्त मिलती है !!