आज मेरे राम का हो रहा अभिनंदन है।
राम ही हैं मीत मेरे राम ही मेरे प्रीत हैं
राम ही हैं गीत मेरे राम ही संगीत हैं
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही हैं साँस मेरे राम ही प्रकाश हैं
राम ही आशा हैं मेरे राम ही विश्वास हैं
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही हैं ज्ञान मेरे राम ही मेरे ध्यान हैं।
राम ही दुनिया हैं मेरे राम ही मेरे प्राण हैं।
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही हैं धर्म मेरे राम ही मेरे कर्म हैं
राम ही मृत्युलोक में जीवन के मर्म हैं
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम समष्टि भी हैं और राम ही व्यष्टि भी हैं।
राम ही प्रलय हैं और राम ही सृष्टि भी हैं।
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही हैं यज्ञ मेरे राम ही मेरे हवन हैं।
राम ही हैं आरती राम ही मेरे भजन हैं।
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही चिंतन हैं मेरे राम ही मेरे मनन हैं।
प्रभू के चरणों में मेरा कोटि कोटि नमन है।
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही हैं साज मेरे,राम ही आवाज हैं।
राम ही अंजाम मेरे राम ही आगाज़ हैं
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
राम ही गौरव हैं मेरे राम ही पहचान हैं
राम केवल नाम नहीं हिंदू का स्वाभिमान हैं
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।
भारत भूमि पर इतिहास का ध्वज वंदन है
आज मेरे राम का हो रहा अभिनंदन है।
बोलो राम बोलो राम बोलो राम सीता-राम।