ये है हिन्दुस्तान हमारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा। सबसे प्यारा,सबसे न्यारा ये है हिन्दुस्तान हमारा।
कोयल की मीठी गूंज से झूमें धरती सारी, सत्य-अहिंसा और न्याय की है निती हमारी। सब हारा है इससे,जिसने भी इसको ललकारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा। सबसे प्यारा सबसे न्यारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा।
निष्ठावान इस देश के वासी,कर्म-शील अविचल अविनाशी नित्य-नूतन तकनीक इसका,रक्षा-मूल्य है सबसे प्यारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा। सबसे प्यारा सबसे न्यारा। ये है हिन्दुस्तान हमारा।
महिमा जाने है जग सारा ये है हिन्दुस्तान हमारा । ये है हिन्दुस्तान हमारा।