मैं मनुष्य थी

संभोग आत्म-खोज है
मैंने उससे कहा—
वह एक जोड़ी स्तन और योनि के बीच रहा
मैं आत्म-खोज से मनोविज्ञान की ओर बढ़ गई
वह चला गया
मैं लेटी थी
मैं शब्द शून्य थी
भाव शून्य थी
मैं दो स्तन थी
मैं एक योनि थी
मैं स्त्री थी
मैं मनुष्य थी ।