जीवन एक संघर्ष रेणु शर्मा संघर्ष की आँधी चलती हैमेहनत भी रंग ले आती है रूठे कारवां जग जाते हैंसोयी किस्मत भी भाग्य ले आती है। इरादे जिसके मजबूत हैवो राह मे कभी नही अटकताजो लक्ष्य को भूल गया हैवो जीवन भर भटकता। जो पथरीले पथ पर चला उसे अंगारों से भय क्याजो हमेशा लड़ा हैउसे मृत्यु से भय क्या। मुश्किलें आएगी हर मार्ग पररास्ते तुझे बनाने हैअडिग रहना है अपने पथ परआंधी-तूफान से भी लड़ जाना है। जीवन एक संघर्ष हैहमेशा संघर्ष करना है।