मैं रावण हूँ

मै सब कुछ जानने वाला सर्वज्ञ हूँ
मै डर को डराने वाला निडर हूँ
मै वेदों शास्त्रों का ज्ञाता महापंडित हूँ
मै महाकाल का महाभक्त रावण हूँ।

मै पथ से न डगमगाने वाला पथिक हूँ
मै भगवान से न डरने वाला ब्राह्मण हूँ
मै संगीत का निर्माता लंकेश्वर हूँ
मै महाकाल का महाभक्त रावण हूँ।

मै पराक्रम से लड़ने वाला दैत्यासुर हूँ
मै दश शीशों को अर्पण करने वाला दशानन हूँ
मै काल को भी हराने वाला दानव हूँ
मै महाकाल का महाभक्त रावण हूँ।

मै अपार शक्तियों का स्वामी शक्तिश्वर हूँ
मै शान से मरने वाला राक्षस हूँ
मै शिवोस्त्रोत का रचयिता शिवभक्त हूँ
मै महाकाल का महाभक्त रावण हूँ।