बात समझा दीजिए ये चीन पाकिस्तान को

बात समझा दीजिए ये चीन पाकिस्तान को।
भूल से भी कम न समझे कोई हिंदुस्तान को।।

आज अपने देश का गुणगान हैं सब कर रहे।
देख कर भारत की ताक़त सारे दुश्मन डर रहे।।

आज तक भारत ने दुश्मन को कभी छेड़ा नहीं।
हम को छेड़ा गर किसी ने तो उसे छोड़ा नहीं।।

अब न मौक़ा देगा भारत गौरी से हैवान को।
भूल से भी कम न समझे कोई हिन्दुस्तान को।।

आज तक दुनिया को भारत ने सिखाया प्यार है।
और सब ये मानते हैं यारों का ये यार है।।

अब हमारी राह में जो कोई काँटे बोएगा।
भूल कर औक़ात को जो होश अपने खोएगा।।

वो मिटा पाएँगे क्या इस मुल्क़ की पहचान को।
भूल से भी कम न समझे कोई हिंदुस्तान को।।