आओ स्वागत करे गणतंत्र दिवस का, धूमधाम से इसे मनाये। 26 जनवरी एक यादगार दिन है। इस दिन हमारा भारत गणतंत्र बना है संविधान हमारा स्वतंत्र बना है। विश्व में हमको मान मिला है। भारत का सिर गर्व से उठा है। इस दिन की महत्ता का गुण गाये देश पर शहीद हुए हैं जो वीर सैनानी उनको शत शत शीश नवायें। धर्म निरपेक्ष देश है हमारा सर्व धर्म समभाव बढ़ायें। साम्प्रदायिकता का भेद मिटाकर एकता और इंसानियत को अपनायें। सदभावना और उच्च विचारो से प्रेमभाव का सन्देश फैलाएं।