उर्मिल शर्मा

कवयित्री उर्मिल शर्मा का जन्म हरियाणा के सिरसा जनपद में दिनाँक 25/07/1976 को हुआ । कॉलेज के दिनों से ही उर्मिल ने लेखन का कार्य प्रारम्भ कर दिया था। जब भी अवसर मिलता साहित्यिक आयोजनों में प्रतिभाग किया करती थी। शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत उर्मिल का विवाह हो गया और गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते ही लेखनी हाथ से छूट गई। पति श्री मुनीश वशिष्ठ ने उर्मिल की लेखन प्रतिभा को पहचाना और उनकी रचनाओं को प्रकाशित कराने में सहयोग किया। साझा काव्य संग्रह-‘पीढ़ी’ के उपरांत कवयित्री का एकल काव्य संग्रह ‘बहुएं ही क्यों जलती हैं’ प्रकाशित हुआ जिसे काफी सराहा गया। वर्तमान में कवयित्री हिन्दी और राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता हैं और निरंतर साहित्य साधना में लीन हैं। 

परिचय

नाम :  उर्मिल शर्मा

पिता :  श्री जियालाल शास्त्री

माता : श्रीमती शांति देवी

पति :  मुनीष वशिष्ठ

कार्यस्थल :  शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा हरियाणा

पद: हिंदी व राजनीति विज्ञान प्राध्यापिका

प्रकाशन : बहुएं ही क्यों जलती है (काव्य संग्रह), अनमोल रिश्ते (काव्य संग्रह),उर्मिल (काव्य संग्रह),जीवन की अनुभूतियाँ(काव्य संग्रह),मै और मेरा परिवेश(काव्य संग्रह)

उपलब्धियां: समग्र सेवा संस्थान सिरसा द्वारा मां सरस्वती देवी सम्मान (2018),वूमेन डेडिकेशन द्वारा साहित्यकार के रूप में सम्मानित। कलम रथ साहित्यिक मंच, चंदन साहित्य मंच, एकल काव्य मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट साहित्य के लिए ऑनलाइन सम्मान पत्र।अमर ज्योति हिसार से प्रकाशित पत्रिका में कई रचनाओं को स्थान मिला,सच कहूं समाचार पत्र में कई रचनाओं को स्थान मिला। वूमेन डेडीकेशन पत्रिका में कई काव्य रचनाओं व लेखों को प्रकाशित किया गया।हिसार से प्रकाशित पत्रिका वूमेनिया से सम्मान पत्र मिला। 

उर्मिल शर्मा की रचनाएं