मोहित त्रिपाठी
श्री मोहित त्रिपाठी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं—कवि, लेखक, शिक्षक और समाजसेवी। उनका जन्म 27 फरवरी 1995 को काशी नगरी वाराणसी में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा के उपरांत उन्होंने इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक की उपाधियाँ अर्जित कीं। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद, उनकी आत्मा सदैव साहित्य और समाज सेवा के प्रति समर्पित रही है।श्री त्रिपाठी विज़डम इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस, वाराणसी के संस्थापक एवं निदेशक हैं, जहाँ वे न केवल शिक्षण में संलग्न हैं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वे शिक्षण को केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि समाज निर्माण का माध्यम मानते हैं।
परिचय
जन्म तिथि: 27 फरवरी 1995
सम्प्रति: वाराणसी
पता: सरोज भवन, डी 36/123, अगस्त्यकुंड, दशाश्वमेध, वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 221001
ईमेल: mohittripathivashisth27@gmail.com
संपर्क सूत्र: +91-6394439380
साहित्य के क्षेत्र में भी आपका योगदान उल्लेखनीय है। हिंदी साहित्य में गहरी अभिरुचि रखने वाले श्री त्रिपाठी की 100 से अधिक रचनाएँ विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र भी प्रकाशित किए हैं, जो अकादमिक जगत में उनकी विद्वता का परिचायक हैं। आप कई साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और नियमित रूप से समसामयिक विषयों पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में जीवन, समाज, शिक्षा और मानव मूल्यों की सहज झलक मिलती है।
