मुझसे दिल लगाने के बाद

उनकी ये बेरुखी ठीक नहीं मुझसे दिल लगाने के बाद,
वो क्यूँ इतना बदल गया मेरी महफ़िल सजाने के बाद।

चलो मान लेते हैं कि हम गलत थे जिंदगी की राहों में,
पर वो हमसे इतना क्यों रूठा मेरे करीब आने के बाद।

माना दुनिया की नज़रों में वो शख्स बिल्कुल सही था,
क्यों मुझसे दामन छुड़ा लिया गैरों के उकसाने के बाद।

कभी अपनों पे गुजरे तो खुद आजमा के देख लीजिए,
टूटी डाली से फूल नहीं खिलते डाली टूट जाने के बाद।