अर्चना राठौर

कवयित्री अर्चना राठौर की कविताएँ समकालीन हिंदी काव्य संसार में एक भावनात्मक और आत्मीय स्वर की पहचान प्रस्तुत करती हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम, वियोग, आत्मसंवाद, प्रतीक्षा और जीवनानुभवों का गहन चित्रण देखने को मिलता है। इनकी शैली अत्यंत सहज, पारदर्शी और भावप्रधान है, जिसमें पाठक न केवल पढ़ता है, बल्कि आत्मा के स्तर पर उसे अनुभव भी करता है।उनकी कविताओं की सबसे पहली विशेषता भावप्रधानता है। अर्चना की कविताएँ सीधे हृदय से निकलती हैं और उसी सरलता से पाठक के मन में उतर जाती हैं। वे प्रेम को केवल श्रृंगारिक नहीं, बल्कि एक समर्पण का भाव, एक इंतज़ार, और एक आत्मबलिदान के रूप में प्रस्तुत करती हैं।

परिचय

पति का नाम: दिनेश कुमार राठौर
जन्म तिथि: जुलाई 1977
व्यवसाय: गृहिणी
पता:  कोरबा, जिला- कोरबा, छत्तीसगढ़
पिन कोड: 495677

अर्चना राठौर की रचनाएं