बदल गया ये मौसम भी

बदल गई है ये अपनी फ़िज़ायें और
बदल गया ये मौसम भी।

काश ! तुम ज़रा बदल जाते, 
हो जाता दो दिलों का संगम भी।

तुम ही बता हम अपनी जुबां से,
दिल की बातें तुझे कैसे कहें ?

तेरी आँखों का इशारा होता,
तेरे साथ बारिश में भीगते हम भी।