विश्वास है मुझमें

जिसके आगे के बारे में
कोई सोच ही न
सके, ऐसी बात है मुझमें।

दिल की बेक़रारी कभी
कम न होने दूँगी, ऐसे
जज़्बात हैं मुझमें।

यह नहीं कि निगाहें मिलीं, प्यार
हुआ, और दिल भर गया तो
तकरार हुआ।

इश्क़ करूँगी तो ताउम्र
साथ निभाऊँगी, ऐसा
विश्वास है मुझमें।