वादा कभी तोड़ना नहीं

जिस मोहब्बत से किया था वादा साथ रहने का,
अपने दिल से किया वो वादा कभी तोड़ना नहीं।

यकीनन मुझे खुद से भी ज्यादा यकीं है तुम पर,
मुझे जिंदगी की राहों में कभी तन्हा छोड़ना नहीं।

मेरी जिंदगी की किताब के पन्नों पे तस्वीर है तेरी,
परिस्थिति चाहे जो आए मुझसे मुँह मोड़ना नहीं।

तेरी यादों की उल्फत से सजी है जिंदगी अपनी,
मेरे जीते जी कभी किसी से रिश्ता जोड़ना नहीं।