स्वाति सौरभ
स्वाति सौरभ भोजपुर, बिहार निवासी एक संवेदनशील एवं रचनाशील कवयित्री हैं। पेशे से गणित विषय की शिक्षिका होने के बावजूद वे साहित्य के प्रति विशेष अनुराग रखती हैं। उनकी रचनाएँ विभिन्न प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें सशक्त फाउंडेशन द्वारा साहित्य भारती सम्मान प्रदान किया गया है। उनकी कविताएँ समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का प्रभावशाली चित्रण करती हैं।
