महेंद्र कुमार गर्ग

महेंद्र कुमार गर्ग का जन्म 06 अप्रैल 2000 को राजस्थान के बाड़मेर जिले की सिवाना तहसील के मिठोड़ा गाँव में हुआ, वर्तमान हिंदी साहित्य के उभरते हुए युवा रचनाकारों में गिने जाते हैं। इनके पिता श्री फ़ुसाराम जी एवं माता श्रीमती दरिया देवी हैं, जिनके संस्कारों ने इन्हें साहित्य के प्रति प्रेरित किया। ग्रामीण जीवन की मिट्टी से जुड़े महेंद्र कुमार गर्ग की लेखनी में संवेदना, यथार्थ और सृजनात्मकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। इन्होंने विशेष रूप से काव्य और लघुकथा विधाओं में सृजनात्मक योगदान दिया है, जिसके लिए इन्हें उत्कृष्ट काव्य एवं लघुकथा सृजन हेतु प्रेरणात्मक सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।

महेंद्र कुमार गर्ग की रचनाएं