डॉ प्रिया सूफ़ी
डॉ. प्रिया “सूफ़ी” हिंदी साहित्य की एक समर्पित साधिका, शिक्षिका और कवयित्री हैं। उन्होंने बी.ए. (हिंदी ऑनर्स), एम.ए. (हिंदी एवं अंग्रेजी), बी.एड. तथा हिंदी भाषा-विज्ञान (लिंग्विस्टिक्स) में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वह एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में हिंदी व्याख्याता (लेक्चरर) के रूप में कार्यरत हैं।वह न केवल कवयित्री हैं, बल्कि एक गंभीर शोधकर्ता और अनुवादक भी हैं। उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है, जिनमें काव्य सुरभि सम्मान, काव्य सागर सम्मान, काव्य रस रसिक सम्मान, काव्य रत्न सम्मान तथा काव्य गौरव सम्मान प्रमुख हैं।डॉ. प्रिया “सूफ़ी” आज की पीढ़ी की उन लेखिकाओं में शामिल हैं, जिन्होंने परंपरा और आधुनिकता के बीच साहित्यिक सेतु बनाते हुए हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है।
परिचय
नाम: डॉ. प्रिया “सूफ़ी”
शिक्षा: बी.ए. (हिंदी ऑनर्स),एम.ए.(हिंदी एवं अंग्रेजी) बी.एड.,पीएच.डी. (हिंदी, लिंग्विस्टिक्स)
सम्प्रति: हिंदी लेक्चरर
संपर्क: +91-9878612556
ईमेल: drpriyasufi@gmail.com
प्रकाशित पुस्तकें
एकल काव्य संग्रह: आराधन (2014)
साझा काव्य संग्रह (2017):
- काव्याक्षर
- काव्य सुरभि
- मधुबन
- तितिक्षा
- गुलनार
- सुगंध मंजरी
- कविया बोलती है
- काव्यांजलि
- प्यारी बेटियाँ
अन्य कृतियाँ:
- कवि नंददास की कोशकला (शोध ग्रंथ, 2019)
- कॉमागाटा मारु (अनुवाद, 2019)
- प्राप्त सम्मान / साहित्यिक उपलब्धियाँ-
काव्य सुरभि सम्मान - काव्य सागर सम्मान
- काव्य रस रसिक सम्मान
- काव्य रत्न सम्मान
- काव्य गौरव सम्मान
