अनु महेश्वरी
अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य रहीं अनु महेश्वरी बचपन से ही सबकी लाड़ली रही हैं। उनका विवाह 30 नवम्बर 1969 को श्री सत्य नारायण महेश्वरी जी से हुआ। विवाहोपरांत कोलकाता में कुछ वर्षों तक रहने के पश्चात वे चेन्नई आ गईं और अब वर्तमान में बेंगलुरु में निवासरत हैं।लेखन में इनकी रुचि उनकी सुपुत्री, जो स्वयं एक चिकित्सक हैं, के प्रोत्साहन से और प्रगाढ़ हुई। परिवार का पूर्ण सहयोग, विशेषकर जीवनसाथी का सतत स्नेह और समर्थन, इनके रचनात्मक व्यक्तित्व को पुष्ट करता रहा है।सामाजिक सेवा की भावना से प्रेरित होकर वे “एक प्रयास” नामक वालंटियर समूह से जुड़ी हैं, जो पुराने अखबारों और कार्टनों को संग्रह कर बेचते हैं, और उस धनराशि से ज़रूरतमंदों की सहायता करते हैं। यह सेवा उनके मानवीय पक्ष को और भी उजागर करती है।
परिचय
माता-पिता: स्व. श्रीमती कलावती लखोटिया एवं स्व. श्री भोलानाथ लखोटिया
जन्मस्थान: नक्सलबाड़ी
शैक्षणिक योग्यता: B.Sc (Physics Honors), M.C.A.
संपर्क:
पता: अपार्टमेंट नंबर 3054, प्रेस्टीज फर्नस रेसिडेंसी, हरलुर मेन रोड, बेंगलुरु – 560102
ईमेल: amaheshwariin@gmail.com
मोबाइल: 9840176605
प्रकाशित कृतियाँ : गुलिस्तां साहित्य की फुलवारी (साझा काव्य संग्रह), उड़ान नए परिंदो की (साझा काव्य संग्रह)
