मदन मोहन 'मैत्रेय'

मदन मोहन “मैत्रेय” का जन्म बिहार राज्य के दरभंगा अनुमंडल अंतर्गत रतनपुर गाँव में एक साधारण परिवार में हुआ। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद आपने शिक्षा प्राप्त की और साहित्य के प्रति आपकी ललक बाल्यकाल से ही परिलक्षित होती रही। यही ललक धीरे-धीरे आपकी पहचान बन गई और ईश्वर की कृपा से वर्ष 2022 में आपकी चार महत्वपूर्ण रचनाएँ प्रकाशित हुईं, जिनमें तीन उपन्यास और एक काव्य-संग्रह शामिल है। आपकी लेखनी समाज की ज्वलंत समस्याओं, युवाओं की मनोदशा, और सामाजिक सरोकारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करती है।

परिचय

नाम: मदन मोहन “मैत्रेय”
पिता का नाम: श्री अमरनाथ ठाकुर
निवास स्थान: रतनपुर, दरभंगा, बिहार
शैक्षणिक योग्यता: बी.ए.     

दूरभाष- 91730 01160

प्रमुख रचनाएँ:

  1. फेसबुक ट्रैजेडी (उपन्यास)
  2. ओडिनरी किलर (उपन्यास)
  3. तरुणा (उपन्यास)
  4. अरुणोदय (काव्य संग्रह)
  5. जीवन एक काव्य धारा (एकल काव्य संग्रह, पेंसिल पब्लिकेशन)
  6. वैभव विलास – काव्य कुंज (एकल काव्य संग्रह, पेंसिल पब्लिकेशन)
  7. अल्फ़ाज़ों की उड़ान(साझा संग्रह)
  8. बाल रंजन(साझा संग्रह)
  9. किसलय(साझा संग्रह)
  10. मातृभूमि(साझा संग्रह)
  11. माँ की महिमा(साझा संग्रह)

साथ ही आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में नियमित प्रकाशित होती रहती हैं।

मदन मोहन 'मैत्रेय' की रचनाएं